उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी : सड़क से उतरकर खाई में पेड़ पर अटकी रोडवेज बस, 21 सवारियों की मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में रोडवेज बस का हादसों का सिलसिला रुकने के नाम ने लेर, एसी एक घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी से है यहाँ बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

देहरादून : बारिश का कहर, पलक झपकते ही दून डिफेंस एकेडमी का पांच मंजिला इमारत धाराशायी

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई।

गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।

Related Articles

Back to top button