उत्तराखंडहरिद्वार

ज्वालापुर में गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग,महिला समेत तीन लोग घायल

घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र सीतापुर के गणेश विहार कॉलोनी की है। सूचना के अनुसार अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलिंडर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद अनिल के बच्चे, पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान संकेत, अनिकेत पुत्रगण अनिल अग्रवाल और गीता पत्नी अजय के तौर पर हुई।

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर स्थिति पर किसी तरह काबू पाया। आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button