अल्मोड़ाउत्तराखंडखेल-कूद

योगासन का रंगारंग समापन, खेल मंत्री ने विजेताओं को पहनाए पदक

अल्मोड़ा 4 फरवरी* :- 38वे राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पदक पहनाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए नेशनल गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए अल्मोड़ा को देश भर में पहचान मिली है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 महीने से भी कम समय के अंदर योगासन के एशियन गेम्स होने वाले है, इसलिए योग के खिलाड़ियों को समझ लेना चाहिए कि दुनिया अब उनको फॉलो करने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उम्मीद जताई के 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिले तो उसमें योगासन भी एक मेडल गेम के तौर पर शामिल हो। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, जयदीप आर्य, चंद्रकांत आर्य, भुवन जोशी, अशोक जलाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button