उत्तराखंडऋषिकेश

युवती से छेड़खानी पर बवाल..हरियाणा के दो व्यक्तियों को लोगों ने नंगा कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन और धार्मिक यात्रा के नाम पर असामाजिक तत्व अपनी कुत्सित मानसिकता के परिचय भी दे रहे हैं। हरियाणा से आए दो व्यक्तियों ने ऋषिकेश में एक राह चलती लड़की को छेड़ दिया। विरोध करने पर भी युवक नहीं माने, जिसके बाद आसपास के लोग एकजुट हुए और युवकों को कार से खींचकर नंगा किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक कार से हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रहे थे जो कि नशे की हालत में थे। स्थानीय लोगों ने बताया की उन्होंने सड़क से गुजर रही एक युवती के साथ अभद्रता करने की कोशिश की।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका मेडिकल भी कराया गया। घटना के बाद से लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker