उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क हादसा में वन विभाग के दो अधिकारियों की हुई मौत

हादसा सोमवार शाम चीला मार्ग का बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो अधिकारियों की मौत हो गई।

चीला के समीप हुए हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वन कर्मी की भी मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई।

वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button