उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में जाम से परेशान युवक ने किया हंगामा,विधायक की कार की छत चढ़ गया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुरूवार को जमकर हंगामा हो गया। नवरात्र के पहले दिन त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सुबह से ही पूजा अर्चना और स्नान के लिए पहुंची। जिससे यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया।

उसने एक विधायक की वाहन की छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जो पौड़ी जनपद के किसी विधायक की बताई जा रही है। वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को उतारकर चौकी ले गई।

Related Articles

Back to top button