उत्तराखंडहल्द्वानी

बनभूलपुरा में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव,बच्चे को पीटने के कारण हुआ था झगड़ा

बनभूलपुरा क्षेत्र के गांधीनगर में बच्चे को पीटने से हुए विवाद के बाद रविवार रात करीब दस बजे दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने पथराव कर दिया। पथराव में दो लोग घायल हुए हैं। समुदाय विशेष के एक युवक के बच्चे को पीटने के बाद बवाल शुरू हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी घटना को टाला। बवाल में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक पक्ष के लोगों ने एक बच्चे को पीट दिया। इसकी शिकायत लेकर दूसरा पक्ष गया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने अपने मकान बंद कर लिए। बनभूलपुरा थाना पुलिस के बाद थोड़ी ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और सीओ सिटी नितिन लोहनी पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button