उत्तराखंडटिहरी

गढ़वाल: तेज रफ्तार बस पैराफिट तोड़कर खाई की तरफ लटकी, बरातियों में मची चीख-पुकार

गढ़वाल : घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बरात की बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में झूलने लगी। बस का एक टायर सड़क से बाहर होने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई।

उत्तराखंड : लैंड जिहाद हो या लव जिहाद.. सख्‍त ऐक्‍शन, CM पुष्कर सिंह धामी

इस हादसे से 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। कंडक्टर ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला। तब बारातियों ने चैन की सांस ली। गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई।

हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। बस इस तरह फंस गई कि जेसीबी मशीन से नहीं निकल पाई। थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा। उन्होंने कहा कि बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है।

Related Articles

Back to top button