उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी में जागरण में घर लौट रही नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने किया गैंगरेप

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। युवकों ने नाबालिग को बाग़ में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहते थे।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। वहां दोनों युवकों ने किशोरी का मुंह बंद कर दरिंदगी की। जिसके बाद दोनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद हिमांशु को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button