उत्तराखंडऊधमसिंह नगररामनगररुद्रपुर

उत्तराखंड : लड़कियों की शर्मनाक हरकत! 5000 मे बेच दी अपनी ही सहेली, बार-बार हुआ दुष्‍कर्म…

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से दो नाबालिग लड़कियों द्वारा अपनी ही नाबालिग सहेली को 5000 रुपये में बेचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ दो लोगों ने रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं अब इस मामले में दोनों आरोपी लड़कियों को भी पकड़ लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद कोटद्वार के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था।

कोटद्वार : महिला पर हाथी का हमला, अस्पताल में भर्ती

होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker