उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी, लाठी-डंडों से पीटकर की दो लोगों की हत्या

उत्तराखंड में दोहरे हत्या कांड से सनसनी मच गई। उधम सिंह नगर में खटीमा के सुरई रेंज स्थित भारामल मंदिर में बाबा और सेवक की बीती रात लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। एक सेवक को बदमाश मरा समझकर छोड़कर भाग गए।

शुक्रवार सुबह डून महंत श्री हरिगिरि गोस्वामी (60) और बश उनके सेवक रूपा (45) का शव पी मिलने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। एएसपी वीर जा सिंह, एसडीएम वीरेंद्र बिष्ट और रुद्रपुर बाद से पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल रहे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के गृहक्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से पुलिस महकमे भी खलबली मच गई है। शुक्रवार शाम एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी भी खटीमा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वारदात के खुलासे को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button