उत्तराखंडचंपावत

लोहाघाट में ओवर रेटिंग पर एसडीएम सख्त, शराब व सब्जी के दाम निर्धारित करने की मांग

ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर एसडीएम लोहाघाट ने व्यापार संघ व सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक की। एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने सब्जी व शराब में ओवर रेटिंग की शिकायत गहरी नाराजगी जताते हुए।

नागरिकों की मांग पर एसडीएम ने व्यापारियों, सब्जी के थोक विक्रेताओं, पालिका, पूर्ति विभाग और लोगों के साथ बैठक में चर्चा की। बैठक में लोगों ने कहा कि टनकपुर, खटीमा की तुलना में लोहाघाट में सब्जियां डेढ़ से दोगुने दामों पर बेची जा रही है।

एसडीएम ने कहा शराब की दुकानों में भी रेट लिस्ट व क्यूआर कोड लगाने के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। ओवर रेटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेश की अवमानना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया ईओ नगर पंचायत व पूर्ति अधिकारी को सब्जी मंडियों से रेट पता कर नगर की सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दरों से अधिक मूल्य लिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में व्यापार संघ महामंत्री विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, सब्जी के थोक विक्रेता इरशाद मियां, मनीष सक्सेना, हरीश नाथ, राजू पुनेठा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button