उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी| जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

आज पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया है| इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है|

सीएम धामी ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button