उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में आफत बनकर बरसी बारिश,मसूरी खट्टा पानी में भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद

उत्तराखंड में पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही मसूरी खट्टा पानी मार्ग में भारी भूस्खलन होने से मसूरी खट्टा पानी आने जाने वाला मार्ग बंद हो गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।

मसूरी के कई जगह मुख्य नाले और नालियां बंद दिखे जिससे सड़कों पर जल भराव हो गया जिस कारण भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माल रोड पर भी कई जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है जिससे माल रोड पर हाल में किये गए सौंदर्य करण और सड़क निर्माण के कार्यो को लेकर कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं।

जल भराव को लेकर भी लोक निर्माण विभाग को तत्काल प्रभाव से सड़क से पानी की निकासी के लिये काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button