उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के MKP कॉलेज कैंपस में छात्रा ने खाई चूहे मारने की दवा, कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी

देहरादून के MKP कॉलेज के परिसर में एक छात्रा ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा बताई जा रही है। दोपहर के समय उसने कॉलेज परिसर में चूहे मारने वाली दवा खा ली और इसके बाद मैदान में एक पेड़ के नीचे बैठ गई।

कालेज की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। उसे दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। छात्रा सिंघल मंडी की रहने वाली है।

Related Articles

Back to top button