उत्तराखंडदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम में वर्षों पुरानी व्यवस्था को किया खत्म, कई बड़ा बदलाव

जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून में वर्षों से चली आ रही कार्य प्रणाली को कार्यभार ग्रहण करने के पांचवे दिन ही बदला। सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पहले ही दिन से कसरत में जुटे। उन्होंने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त को सौंप दी है। जिसे अब तक मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी देखते थे।।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सफाई कार्यों के सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं। वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि अब मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी केवल फॉगिंग, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और रोगों से जुड़े मामले ही देखेंगे। बता दें कि लंबे समय से नगर निगम में स्वास्थ्य अनुभाग में सफाई के कार्य में लगी कम्पनियों से सांठगांठ के आरोप लग रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button