रामनगर के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। गैस सिलेंडर के लीकेज को सही करने के दौरान माचिस की तीली दिखाते ही आग लग गई| तीनों लोगों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है|
बुधवार की सुबह छोई गांव के रहने वाले राजू आर्य ने बताया उसकी भाभी पूजा आर्य रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्य को बुलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया| वह सफल नहीं हो पाए। इसी बीच विनोद आर्य ने अपने गांव में रहने वाले जीवन बोरा को बुलाया जो इंडियन गैस एजेंसी कोटाबाग में कार्यरत है|
जीवन बोरा द्वारा गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तीली जलाकर सिलेंडर चेक किया गया| सिलेंडर से तेज आग की लपटें निकल गईं| आग की लपटें इतनी भीषण थी कि तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए| तीनों को अस्पताल लाया गया था हमने प्राथमिक उपचार दिया| हालत गंभीर होने के बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया|