उत्तराखंडहल्द्वानी

मां की दवा लेने के लिए घर से निकले बेटे को उपद्रवियों ने गोली बरसाईं,फिर शव को पटरी पर फेंक दिया

मां की दवा लेने के लिए घर से निकले बेटे को उपद्रवियों ने गोली मार दी। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद युवक की मां का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला बता रही हैं कि उनका बेटा अजय दवा लेने के लिए गया था। इसी बीच बेटे को गोली मार दी गई।

यहां पुलिस कर्मी लाठी-डंडों के भरोसे थे, जबकि दूसरी ओर से महिला, पुरुष व बच्चे लगातार पथराव कर रहे थे। इसमें सैकड़ों पुलिस कर्मी लहूलुहान हो गए। पथराव के बाद उपद्रवियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

पांचों लोगों की गोली से हुई मौत बता रही है कि उपद्रवियों के पास वैध व अवैध दोनों तरह के असलहे थे। उन्हें किसी का भय नहीं था। बाजपुर के प्रकाश का शव बनभूलपुरा में इंदिरानगर गेट के पास रेलवे पटरी पर मिला है। उसके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

Related Articles

Back to top button