उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में हैवान बने पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घुसाई नुकीली चीज

देहरादून पटेलनगर क्षेत्र में हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए, महिला के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाली जिसके चलते महिला लहूलुहान होकर दर्द से तड़प उठी और उसकी चीख पुकार मच गई । रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना के अनुसार पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा और बहन के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं। घटना की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब तीन बजे उसकी 11 साल की भांजी का फोन आया। भांजी ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी मां दर्द से चिला रही है और निचले हिस्से से काफी खून भी बह रहा है और उसके पिता घर से गायब थे।

बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button