उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में गंगा नहर किनारे मिला अधजला शव, इलाके में मची सनसनी

युवक का आधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूड़की के मंगलौर में मंडावली गांव के पास गंगा नहर के किनारे अधजला शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे।

इस मौके पर एसपी देहात स्वपन किशोर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के साथ ही शव का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि पुलिस को अधजला शव की सूचना मिली थी।

पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। लोग युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे है।

उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी जानकारी हासिल की। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button