उत्तराखंडदेहरादून

शराब के नशे में दोस्त बना कातिल, उतार दिया मौत के घाट

देहरादून के बड़ोवाला में दो दोस्त शराब के नशे में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। मामूली विवाद के बाद युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर फरार हो गया।

यहाँ घटना मंगलवार देर रात देहरादून के बड़ोवाला की है। शराब के नशे में मोनू निवासी तूनवाला और योगेंद्र निवासी सहारनपुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मोनू ने योगेंद्र को जबरन लोडर पर बैठाया और चलते लोडर से नीचे गिरा दिया. जिससे योगेंद्र की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button