उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

दो सड़क हादसों में एक कांवड़ यात्री सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक कावड़ यात्री समय चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हो गए।दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें ये दुर्घटनाएं हुईं। मरने वाले तीनों युवक स्थानीय हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

रुड़की के बेलडा गांव निवासी अमन चौधरी व अमरेश चौधरी की ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांवड़ यात्री सागर निवासी गांव पिंजरा, यमुना नगर, हरियाणा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विशाल घायल हो गया।

दूसरी दुर्घटना रुड़की के बेलडा गांव के समीप हुई यहां एक बाइक कार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी सैदाबाद झबरेड़ा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।

 

 

Related Articles

Back to top button