मसूरी

मसूरी में नगर पालिका मे कर्मचारियों ने हल्ला बोला, हड़ताल से कामकाज ठप

नगर पालिका कर्मचारी के साथ वकील द्वारा मारपीट  इस घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर वकील के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सभी कर्मचारी घटना में शामिल वकील की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मसूरी पुलिस द्वारा अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई न किये जाने पर मसूरी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका मसूरी से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली।

मसूरी नगर पालिका कर्मचारी संघ ने एसडीएम मसूरी कुमकुम जोशी को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ अधिवक्ता के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती तो वह सभी सेवाओं को ठप कर देंगे।

Related Articles

Back to top button