उत्तराखंडमसूरी

मसूरी में नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले

मसूरी: माल रोड पर सुबह-सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नगर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों में भिड़ंत मसूरी की माल रोड पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैरियर पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

https://www.facebook.com/share/19XLHyPyGu/

सूचना के अनुसार, शनिवार को पिक्चर पैलेस बैरियर के समीप स्कूटी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया कुछ लोग एकत्रित थे। इसी दौरान बैरियर पर तैनात कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि बैरियर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस एसएसआई सतेन्द्र भाटी ने कहा कि पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के मामले में पालिका कर्मचारी द्वारा लिखित तहरीर प्राप्त हुई है, पुलिस ने मारपीट की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी पालिका प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ मारपीट या अभद्रता की घटना न हो।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker