उत्तराखंडनैनीताल

वन महकमें में तीन आईएफएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी

उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर शासन से आदेश जारी किए हैं। इस बार तीन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी से जुड़ी सूची जारी की गई है। जिसमें तीनों ही अधिकारियों को भारी भरकम किए जाने का काम किया गया है। खास तौर पर चकराता वन प्रभाग में उपवन संरक्षक पद पर तैनात अभिमन्यु को बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुमाऊं के चीफ धीरज पांडे को महाप्रबंधक कुमाऊं उत्तराखंड वन विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। खास बात यह है कि इस सूची में राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button