उत्तराखंडदेहरादून

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले SDRF जवानों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर आयोजित महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मानित किया। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

महाकुंभ प्रयागराज में सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को सीएम धामी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यूपी के महाकुंभ में अपनी सेवाएं दी हैं। उनका अनुभव उत्तराखंड के हर बड़े आयोजन में काम आएगा। इतना ही नहीं, आगे आने वाले हरिद्वार 2027 कुंभ में भी राज्य को इनका लाभ मिलेगा।

सीएम धामी ने कहा कि सनातन धर्म के महासंगम की चुनौती को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से यूपी के साथ ही उत्तराखंड सरकार का सर ऊंचा हुआ है। यही अनुभव 2027 के कुंभ में मददगार साबित होंगे।

 

Related Articles

Back to top button