उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

बीजेपी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद देर रात प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।

नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी,खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, दुगड्डा धना बिष्ट, जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल को उम्मीदवार बनाया है।

बड़कोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रुद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्तिफार्म राखी विश्वास, गुलरभोज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत को प्रत्याशी बनाया गया है।

सीमांत तहसील मुनस्यारी से मनोहर टोलिया, स्वर्गआश्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरुड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चौहान, थलीसैंण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, देवप्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाड़ा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमुनि राजेंद्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोशी का कहना था कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker