उत्तराखंडहरिद्वार

नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म,कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नशे में धुत किया कुकर्म अश्लील वीडियो भी बनाई

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाबालिग बेटे के साथ गांव के पांच किशोरों ने कुकर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। पीड़िता का बेटा कक्षा आठ का छात्र है और उसके पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को 14 अगस्त को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नशे में धुत कर कुकर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

दबंगों ने महिला के घर पर पथराव किया और विरोध करने पर महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर हमला किया और महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button