उत्तराखंडदेहरादून

एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी ने लिया हिस्सा

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का उत्तराखंड की धरती पर स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न देशों की टीमें देहरादून पहुंच चुकी हैं, जबकि 102 कोच, रेफरी और अन्य तकनीकी अधिकारी भी आयोजन का हिस्सा बने हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन उत्तराखंड में खेलों के माहौल को मजबूत करने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।

भारत लगातार दूसरी बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 17 से 20 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान हिमाद्री आइस रिंक में देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ियों की रफ्तार और तकनीक का रोमांच देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker