उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में 13 आईएएस समेत 16 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव

शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। 13 आईएएस और 10 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला गया है।

जिम्मेदारियां में बदलाव को लेकर कानून विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार का तबादला नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर किया गया है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का भी दायित्व देखेंगी। सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है।

Related Articles

Back to top button