उत्तराखंडदेहरादून

राजपुर रोड सिल्वर सिटी पर दिन दहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी से जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों में गोली मारी। मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। ये पूरा मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है।

आपको बता दे कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है वो जिम के लिए आया था जहां जिम जाते समय उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई जिसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया है मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Related Articles

Back to top button