उत्तराखंडदेहरादून

अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

चकराता प्रखंड से जुड़े लोखंडी-बुधेर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिरा गई। कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान प्रकाश (32 ) पुत्र टोलू व गुड्डू (33) पुत्र नंदिया दोनों निवासी ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर घायल गजेंद्र व सुमित उर्फ शेरू दोनों युवक भी इसी गांव के रहने वाले हैं।

दो घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button