उत्तराखंडचमोली

उत्तराखंड : यहां आकाशीय बिजली गिरने से देवर-भाभी की दर्दनाक हादसा में हुई मौत

चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से देवर और भाभी की मौत हो गई है। दोनों घर के अलग-अलग कमरों में थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे। रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

Related Articles

Back to top button