उत्तराखंडखटीमा

आकाशीय बिजली गिरने से भाई बहन की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सैजना गांव में आज सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर आकाशीय बिजली काल बनकर टूट पड़ी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई।

जिससे वे दोनों खेत में ही मूर्छित हो गए। पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में खटीमा के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशिकांत ने जांच उपरांत दोनों भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सैजना गांव शोक की लहर छा गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button