
पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतका की पहचान बिलेश्वरी देवी (55) पत्नी खुशाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बोलेरो वाहन नंबर (UK19TA-0624) राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरो-थलीसैंण से करीब 100 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी के किनारे खाई में गिरी है. वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे। घटनास्थल पर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए।