उत्तराखंडदेहरादून

सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात,कर्मियों को 31 दिन का उपार्जित अवकाश

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की मांगों पर सहमति देते हुए सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश देने पर भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा 85% सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। खास बात ये है कि वाहन चालकों को भी इस भत्ते का लाभ मिलेगा। वहीं महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20% कटौती भी नहीं होगी।

अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का उपभोग 31 दिसंबर तक किया जा सकता है। उपभोग ना करने की दशा में यह स्वयं खत्म हो जाएगा अर्थात अगले वर्ष में इसको जोड़ा नहींं जाएगा। अभी तक राज्य सरकार के विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों को 300 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button