उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा संकेत.. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय वृद्धि का आश्वासन

राज्य में हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं का मानदेय जल्द बढ़ सकता है। मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। सीएम की घोषणा से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी की लहर है।

संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई है…जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रभावित होने का खतरा टल गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker