उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 60 किलो गांजा लेकर आ रहा सपेरा गैंग का सदस्य गिरफ्तार,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ एक तस्कर बबलू को गिरफ्तार किया है। वह मेरठ और मुजफ्फरनगर से गांजा लाकर सप्लाई करता था। आरोपी के पास से पुलिस ने 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

एक गाड़ी में बैठा व्यक्ति भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर और हरिद्वार में बेचने के लिए आ रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान CSI तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास पुलिस ने एक कार को रोका।

आरोपी ने बताया जावेद द्वारा बताए गए व्यक्तियों को भी वह उक्त माल को सप्लाई करता है। पूछताछ में पता चला कि जावेद भारी मात्रा में अवैध गांजा बिहार से कन्टेनर के माध्यम से उत्तर प्रदेश में मंगवाता है। इसके बाद कन्टेनर मरेठ, मुज्जफरनगर में खडे होते हैं। जहां पर उन पर रखे गांजा, चरस के बडे-बडे पैकेट पैडलर अपनी गाड़ियों में रखकर उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यो में सप्लाई करते है।

आरोपी बबलू भी दो-तीन दिन में एक बार अलग-अलग गाड़ियों में गांजा और चरस खरीद कर लाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button