उत्तराखंडरुद्रपुर

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, घरों के बाहर खेल रहे पांच बच्चों हुए जख्मी

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी। इसमें घरों के बाहर खेल रहे पांच बच्चों के पैरों में छर्रे लग गए। आनन फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

सोमवार की देर शाम टंकी मोहल्ला में बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और बिना लोगों की जान की परवाह किए एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर खेल रहे बच्चों ने दीवार के सहारे खड़े होकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद हर्ष (7), निखिल (12), तनुज (8), ऋषभ (8), गरिमा (7) के पैरों पर छर्रे लग गए और वे चिल्लाते हुए घरों में भागे।

सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे और सभी जख्मी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बच्चों को रेफर कर दिया और वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button