उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, खुद को भी जलाया

रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से वार कर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मरने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार कर खुद को भी आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को 108 की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दोनों का करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने अपने लिए नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घायल युवती उत्तर प्रदेश के देवबंद की निवासी है और बुग्गावाला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती है। वहीं युवक की पहचान मुज़फ्फरनगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है वहीं इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Back to top button