उत्तरकाशीउत्तराखंड

मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने,रोबोटिक व्हीकल तैनात,वॉकी टॉकी से की बात

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मजदूरों की पहली तस्वीर सुरंग के अंदर से आई है। रेस्क्यू टीम ने एंडोस्कोपिक कैमरे के माध्यम से ये तस्वीरें ली हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार पूरी रात जारी रहा।

सोमवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली और 6 इंच चौड़ी एक पाइपलाइन के लिए ड्रिलिंग पूरी कर ली गई। इस पाइप के जरिए मजदूरों को खाना और अन्य जरूरी सामान आसानी से भेजा जा सकेगा।

मजदूरों और सुरंग के अंदर का हाल चाल जानने के लिए पाइप के जरिए सुरंग में कैमरा भेजा गया है। इसी में सुरंग के अंदर के हालात कैद हुए हैं। अधिकारियों ने वॉकी टॉकी के जरिए मजदूरों से बात की,सुरंग के अंदर का जो फुटेज सामने आया है।

Related Articles

Back to top button