उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी में रोडवेज बस ने मासूम बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा,  मौके पर हुई मौत

हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 साल की बच्ची करीब 20 मीटर तक बस के साथ घसीटती हुई चली गई,जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही बस पर पथराव भी किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है और यहां मजदूरी कर जीवन यापन करता है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker