उत्तराखंडरुद्रपुर

रुद्रपुर में 80 लाख की हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम ने 80 लाख की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से बड़ी खेप लेकर रुद्रपुर आये थे। जिसे आरोपी शहर में ही सप्लाई करने की फिराक में थे।

आरोपी के खिलाफ किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आजाद नगर में शिव मंदर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने शख्स को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के पास से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चमन बाबू निवासी रायनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली, मोहम्मद शादाब अंसारी निवासी मुंडिया जागीर थाना देवरनियां जिला बरेली बताया। आरोपियों ने बताया वह हेरोइन की खेप रायनवादा बरेली के शाहबुद्दीन से लेकर किच्छा में सप्लाई करने आया हुआ था।

Related Articles

Back to top button