उत्तराखंडदेहरादून

नए साल में नोटों की अटैची लेकर सचिवालय पहुंचे बॉबी पंवार, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड सचिवालय में आज साल के पहले ही दिन अचानक बेरोजगार संघ के धमकने से सचिवालय सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया।  सचिवायल में प्रवेश ना मिलने पर बॉबी पंवार ने जमकर हंगामा किया।

बॉबी पंवार और उनके साथ कुछ युवा आज सचिवालय के गेट पर पहुंचे और उन्होंने नोटों से भरी अटैची और बैग निकाले।  पिछले दिनों बॉबी पंवार पर सचिवालय में आकर एक सीनियर आईएएस अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद से ही सचिवालय में प्रवेश को लेकर सख्ती की जा रही थी।

बेरोजगार संघ ने बॉबी पंवार की अध्यक्षता में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। सचिवालय में सिर्फ ऐसे लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जो अधिकारियों के फायदे की बात करते हैं। बॉबी पंवार ने मांग की है कि उन्हें सचिवालय में प्रवेश दिया जाए। मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बॉबी पंवार और उनके साथियों ने अपना विरोध खत्म कर लिया है।

Related Articles

Back to top button