उत्तराखंडचमोली

चमोली के पोस्टमैन की लापरवाही, पोस्टमैन ने बांटने के बजाय घर में छिपा रखी थी सैकड़ों डाक

चमोली जिले के थराली विकासखंड स्थित तुंगेश्वर क्षेत्र में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि क्षेत्र में तैनात एक पोस्टमैन ने वर्ष 2025 से अब तक लोगों तक पहुंचाई जाने वाली महत्वपूर्ण डाक का वितरण करने के बजाय उसे अपने निजी कमरे में तीन से चार बोरियों में भरकर रखा हुआ था। इस खुलासे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, बोरियों में बड़ी संख्या में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड, बैंकिंग संबंधी दस्तावेज व स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए महत्वपूर्ण पत्र और दस्तावेज रखे गए थे। जिन्हें लाभार्थियों तक वितरित नहीं किया गया।

इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए डाक निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में त्वरित और दंडात्मक कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker