उत्तराखंडनैनीताल

रामनगर में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल

रामनगर नेशनल हाइवे 309 पर ढिकुली गांव में रिजॉर्ट के सामने जंगल मे लकड़ी बीनने गई कौशल्या देवी (58) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत को बाघ ने हमला कर मार डाला।

मंगलवार की दिन में ग्राम ढिकुली क्षेत्र में जंगल में घास और लकड़ी लेने के लिए गई एक महिला पर बाघ ने हमला बोलते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद जहां एक ओर महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही गांव में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज की बताई जा रही है।

महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए बाघ के जबड़े में फांसी कौशल्या देवी को छुड़ाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर से गया। जंगल में मौजूद महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में आकर ग्रामीणों को दी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद बाघ को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button