उत्तराखंडहरिद्वार

गंगा में गिरी यूपी की स्कॉर्पियो,कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों की जान बचाई

देर रात आयरिश पुल के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा में गिर गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। गाड़ी के गंगा में गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई और गाड़ी में सवार लोग जोर-जोर से शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय निवासियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

गाड़ी उत्तर प्रदेश की है। गाड़ी में बचाए गए चारों सवारों को अभी होश नहीं आया है। जिसकी वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि वह लोग कहां से आ रहे थे और कहां के रहने वाले हैं। दहशत में आए चारों बेहोश हो गए। इस बीच सूचना पाकर जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

देर रात तक एसडीएम सदर अजय वीर सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी जूही मनराल और इंस्पेक्टर कनखल भावना कैथोला के नेतृत्व में पुलिस और दमकल की टीम स्कॉर्पियो को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगी रही।

Related Articles

Back to top button