उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने से डूबकर युवक लापता

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर निवासी उवैश (16) पुत्र शोहराब अपने दोस्त तौफीक और समद के साथ दोपहर सोलानी पार्क के पास गंगनहर पटरी पर घूमने आया था। इस बीच वह गंगनहर किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा। उवैश को डूबता देख तौफीक ने बचाने के लिए उसे गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बवाह में वह बहकर डूबने लगा। दोनों को डूबता देख समद ने शोर मचा दिया।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने काफी दूर तक उवैश की गंगनहर में तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभरी आर के सकलानी ने बताया कि उवैश का अभी कुछ पता नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button