उत्तराखंड

एलपीजी कनेक्शन के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराने वाले करीब 3.5 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक

कनेक्शन की ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं की बड़ा झटका लगा हैं। राज्यभर में ऐसे लोगों की औसतन संख्या को देखें तो करीब 10% लोग गैस कनेक्शन में अपना ई केवाईसी नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते उनके कनेक्शन को बंद कर दिया गया है।

सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण प्रदेशभर में करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। इनमें अकेले इंडियन ऑयल (इंडेन) के करीब 2.5 लाख उपभोक्ता शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में लगभग 1.15 लाख उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। ऐसे उपभोक्ता फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग और पहले से मिल रही सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

उपभोक्ताओं के पास ई केवाईसी करने का 31 अक्टूबर तक का ही समय था जो अब पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी लोगों की समस्याओं को देखते हुए गैस एजेंसी पर ऐसे लोगों की सुविधा को देखते हुए उनकी मदद की जा रही है। इतना ही नहीं इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता ऑनलाइन भी लोगों करते हुए ई केवाईसी करवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button