
गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली ढोल-दमाऊं की थाप और सेना बैंड की धुनों के बीच जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा में तीर्थ पुरोहितों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
चारधाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम के अनुसार, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को क्रमशः सुबह 10:28 और 8:30 बजे बंद होंगे। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद किए जाएंगे।
उत्तराखंड की चार धाम में गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुले थे। इस दौरान गंगोत्री धाम में 1006463 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साल 2025 में गंगोत्री धाम में 770391 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार 2026 में 2 लाख 35 हजार ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।




